तू जो है: Gunika Virlley
सोचेगा तू अगर कभी
जो तू है
वो तू है नहीं
तू न जीव है
ना जंतु कोई
तू है अगर
तो तू भाव है
इक बहता हुआ
सैलाब है
एक आग है
एक बहाव है
जज़्बातों का
तू हिसाब है
ना पढ़ी गई
वो किताब है
चमकता हुआ
आफताब है
बेदाग़ है...
तू इंतेखाब है...
जो खिला नहीं
वो गुलाब है
किसी की हसरतों
का ख़्वाब है
तू खूबसूरत
बे नक़ाब है
तू खूबसूरत
बे हिसाब है|
Gunika Virlley is an educator by profession. She is passionate about all things creative and loves to embroider, bake, sketch, paint, and write poems. She has published two books - the first is a book on poetry in paperback Musings and another an e-book on her fight against cancer on Kindle,Why Me? The GIST of It All: My fight against cancer and a hell lot more on kindle!